इंदौर कलेक्टर ने 18 सितंबर को घोषित किया स्थानीय अवकाश, सामने आई ये बड़ी वजह

इंदौर

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने 18 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन यह अवकाश हर साल घोषित किया जाता है. इस बार भी शासकीय कर्मचारियों को 18 सितंबर को छुट्टी मिल गई है. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इंदौर जिले में 18 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है.

यह अवकाश बैंक, कोषालय और उपकोषागारों पर लागू नहीं होगा. इसके अलावा, सभी शासकीय और गैर शासकीय संस्थाओं पर अवकाश लागू रहेगा. उन्होंने बताया कि अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन हमेशा स्थानीय अवकाश रहता है. उल्लेखनीय है कि इंदौर में अनंत चतुर्दशी का पर्व बड़े ही उत्साह धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

इस दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली जाती हैं, जिसमें रात भर कर्मचारियों और अधिकारियों को मौजूद रहना पड़ता है. इसी के चलते लंबे समय से अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा होती चली आई है.

कलेक्टर को तीन अवकाश देने का अधिकार
मध्य प्रदेश के सभी जिले के कलेक्टरों को तीन स्थानीय अवकाश वर्ष भर में देने का अधिकार है. इसी अधिकार का उपयोग करते हुए इंदौर कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि तीन में से एक अवकाश अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन का रहता है. इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर दो अन्य अवकाश भी घोषित किया जा सकते हैं.

गौरतलब है कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मंगलवार को रात भर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा, जबकि आज सुबह से फिर से प्रतिमाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. राजधानी भोपाल में 6 बड़े घाट सहित 22 स्थानों पर प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई है. बैरागढ़ के समीप घाट पर विसर्जन की व्यवस्था होने से कई घंटों जाम के हालात बने रहे.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: holiday

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

4 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

4 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

4 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

4 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

5 hours ago