कबीरधाम। जिले के ग्राम कुसुमघटा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के करीब 50 से अधिक स्कूली बच्चे अचानक अपनी पढ़ाई छोड़कर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे हुए थे। इस स्कूल के दो शिक्षकों का किसी दूसरे स्कूल में संलग्नीकरण किया गया है। इसी से स्कूली बच्चे नाराज है। कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूली बच्चे दामिनी चन्द्रवंशी, सजना चन्द्रवंशी, राजेश्वरी, जिज्ञासा, नुरेशा ने बताया कि उनके स्कूल के शिक्षक तुलसी राम तांडिया व महेश्वर प्रसाद द्विवेदी का दूसरे स्कूल में संलग्नीकरण किया गया है।
इन दोनों शिक्षकों के दूसरे स्कूल में चले जाने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आने वाले समय में परीक्षा शुरू होगी। इस बीच संलग्नीकरण किया जाना गलत है। बच्चों ने बताया कि एक दिन पहले 17 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी के पास ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में दूसरे दिन आज 18 सितंबर को कलेक्टर के पास आवेदन देकर दोनों शिक्षकों को फिर से हमारे स्कूल में पदस्थ करने की मांग की गई है।
हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा जारी की गई निविदाएं रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं…
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार रायपुर स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में…
जिला मुख्यालयों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण होंगे मुख्य अतिथि सरगुजा में…
बलरामपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक…
राज्यपाल डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की…
शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच…