राष्ट्रपति मुर्मू को पसंद आई कोसा और महेश्वरी, खरीदी 33 हजार की 2 साड़ी

भोपाल
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर पहुंचीं और आदिवासी कलाकारों से मुलाकात की। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने इंदौर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट से राष्ट्रपति शहर के मृगनयनी एम्पोरियम गईं, जहां उन्होंने आदिवासी कलाकारों से मुलाकात की। मृगनयनी एम्पोरियम में राष्ट्रपति ने चंदेरी डिजाइन की दो साड़ियां खरीदीं और उन्हें आदिवासी कलाएं भी उपहार में दी गईं। मृगनयनी के स्टाफ ने बताया कि राष्ट्रपति को कोसा सिल्क और महेश्वरी सिल्क की दो साड़ियां पसंद आईं। उन्होंने ये दोनों ही साड़ियां खरीदीं। इनमें से एक साड़ी 14 और एक साड़ी की कीमत 19 हजार रुपए है। इस तरह राष्ट्रपति ने कुल 33 हजार रुपए की दो साड़ियों की खरीदारी की। उन्होंने UPI से पेमेंट किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी राष्ट्रपति को अपनी ओर से चंदेरी साड़ी गिफ्ट की। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति मुर्मू कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वे रेजीडेंसी कोठी में ठहरेंगी।

अहिल्या विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

गुरुवार को राष्ट्रपति उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और उज्जैन में इंदौर-उज्जैन 6 लेन सड़क परियोजना का शिलान्यास भी करेंगी। वह इंदौर में सफाई मित्र सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी और इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राज्य सरकार द्वारा 1964 में स्थापित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इस वर्ष 60 वर्ष पूरे कर रहा है।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

7 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

8 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

8 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

8 hours ago