भोपाल के निजी स्कूल में शिक्षक ने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में जमकर हंगामा, स्कूल की सरकार ने रद्द की मान्यता

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के अंदर घुसने की भी कोशिश की। इसके बाद यहां भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

आरोपित शिक्षक को फांसी की सजा मांग की

अधिकारियों ने आनन-फानन स्कूल को सील कर मामले को शांत कराया। प्रदर्शनकारी आरोपित शिक्षक को फांसी की सजा और स्कूल की मान्यता रद करने की मांग कर रहे थे। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए अधिकारियों ने स्कूल को तत्काल सील करने के साथ ही जल्द उसकी मान्यता समाप्त करने का भी आश्वासन दिया। उधर, गुरुवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की ओर से पीड़िता बच्ची की काउंसिलिंग की गई।

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल जिला प्रशासन ने गुरुवार को एक निजी स्कूल को सील कर दिया, क्योंकि स्कूल में पढ़ने वाली एक छोटी बच्ची के साथ उसका एक शिक्षक यौन उत्पीड़न कर रहा था। इस बारे में एसडीएम (उप-विभागीय मजिस्ट्रेट) अर्चना शर्मा ने कहा, 'हमने स्कूल की इमारत को सील कर दिया है और इसकी मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के लिए एक समिति भी गठित की गई है और हम दो दिनों के भीतर जांच पूरी कर लेंगे।'

बच्ची के यौन शोषण की खबर सामने आने के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों सहित आम लोगों ने यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के साइनबोर्ड को तोड़ दिया और परिसर के बाहर आरोपी का पुतला जलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग की।

इससे पहले बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना की निंदा की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। सीएम यादव ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'भोपाल में एक स्कूल शिक्षक द्वारा तीन साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। मैंने सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, साथ ही इस मामले में स्पेशल कोर्ट के माध्यम से न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा। यह कृत्य अत्यंत घृणित, शर्मनाक व निंदनीय है।'

बच्ची के माता-पिता की शिकायत के बाद आरोपी स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान कासिम रेहान के रूप में हुई है, जो कि स्कूल में आईटी एक्सपर्ट के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, साढ़े तीन साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के संबंध में कमला नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 75 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने एएनआई को बताया, 'आरोपी उसी स्कूल में शिक्षक है, जहां बच्ची पढ़ती है। उसकी पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।' उन्होंने कहा, 'चूंकि पीड़िता बहुत छोटी है, इसलिए घटना का खुलासा होने में कुछ समय लगा, लेकिन जब हमें शिकायत मिली, तो हमने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।'

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

12 minutes ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

27 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

32 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

57 minutes ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

57 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन…

1 hour ago