मध्यप्रदेश को स्वीकृत हुईं तीन नई वंदे भारत मेट्रो ट्रेन, शुरु हुई तैयारी

भोपाल.
रेलवे कई नई ट्रेनें चालू कर रहा है। इनमें प्रीमियम क्लास वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। वंदेभारत स्लीपर ट्रेनें भी चालू हो रहीं हैं। वंदेभारत एक्सप्रेस के जैसे ही रेलवे ने नई अमृत भारत ट्रेनें भी चालू करने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में सुविधाएं तो वंदेभारत एक्सप्रेस के जैसे ही रहेंगी लेकिन किराया काफी कम होगा। इस बीच रेलवे ने एमपी को बड़ी सौगात देते हुए नई वंदे भारत मेट्रो ट्रेनें भी स्वीकृत की हैं जिन्हें चालू करने की तैयारी शुरु हो चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में नई वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों की स्वीकृति की खुशखबरी दी।

सीएम मोहन यादव ने भोपाल के विकास की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में बताया कि प्रदेश में एक साथ तीन नई वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों की स्वीकृति दी गई है। सीएम ने सभी अधिकारियों को इन ट्रेनों के संचालन के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे अधिकारी अपनी तैयारी में व्यस्त हो चुके हैं।

3 नए रूट पर चलेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन
सीएम ने बताया कि भोपाल से वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के 3 रूट स्वीकृत हुए हैं। इनमें एक वंदे भारत मेट्रो भोपाल से होशंगाबाद, इटारसी होते हुए बेतूल तक जाएगी। दूसरी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन भोपाल से बीना होते सागर तक जाएगी तथा एक अन्य वंदेभारत मेट्रो ट्रेन भोपाल से सीहोर होते हुए शाजापुर तक जाएगी। सीएम मोहन यादव ने बताया कि रेलवे अधिकारी इन वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की तैयारी में लगे हैं। उन्होंने राज्य सरकार के ​अधिकारियों को वंदे भारत मेट्रो के संचालन की प्रशासनिक तैयारियों में जुट जाने को कहा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

3 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

3 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

3 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

3 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

3 hours ago