तेंदूखेड़ा में किसानों ने जब विशालकाय अजगर को एक सियार को निगलते देखा तो जान बचाकर भागे किसान

दमोह
दमोह‍जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम भोंडीखुर्द में किसानों ने जब विशालकाय अजगर को एक सियार को निगलते देखा तो वह जान बचाकर भाग निकले। कुछ देर बाद मौके का वीडियो बनाया और पुलिस के साथ वन विभाग को सूचना दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को खेत से दूर रहने की हिदायत दी वहीं वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। तेंदूखेड़ा से चार किमी दूर भोंडी गांव का यह मामला है। जब किसान अपने खेत में गए, तो उनको डब्बल यादव के खेत की फसल चौपट मिली।

जिसे उन्होंने अनदेखा किया, लेकिन जब फसल के बीच देखा तो करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखा जो किसी जानवर को निगल रहा था। उस समय किसान भाग निकले और ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गई और वीडियो बनाने लगे। सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को दूर कराया, टीआई विजय अहिरवार ने लोगों को खेत से दूर रहने के लिए कहा।

पहले जकड़ा फिर निगल लिया
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह आठ बजे हम लोग खेत जा रहे थे तो डब्बल पटेल के खेत की फसल चौपट दिखी। यह घटना देख किसान खेतों में नहीं जा रहे। मामले को लेकर टीआई विजय अहिरवाल ने बताया कि किसान मेड पर लगी घांस काटने लगातार खेत जाते हैं। यह डब्बल पटेल के खेत की घटना है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago