भोपाल में एक माह से नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था सौतेला पिता

भोपाल

 छोला मंदिर इलाके में एक कलियुगी पिता एक महीने से अपनी सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बीते दिनों नाबालिग के पेट में दर्द उठा तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद रविवार को मां-बेटी ने छोला थाने पहुंचकर आरोपित के विरुद्ध शिकायत की।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग की मां ने करीब 16 वर्ष पहले अपने पति को छोड़ दिया था और आरोपित से शादी की थी। 16 वर्षीय किशोरी छोला मंदिर की रहने वाली है। वह अपनी मां और सोतेले पिता सहित अन्य भाई-बहन के साथ रहती है।

किशोरी ने बताया कि करीब एक महीने पहले जब छोटे भाई-बहन बाहर खेलने गए थे, तभी सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वह इसके बाद भी कई बार उसका यौन शोषण कर चुका है। रविवार को उसके पुलिस थाने में शिकायत की गई तो वह घर से फरार हो गया, पुलिस उसकी जांच कर रही है।

See also  एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों के तबादले; रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम की कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *