भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वस्थ नागरिकों से समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए प्रारंभ की गई ऐतिहासिक " आयुष्मान भारत योजना" के सफल क्रिन्यान्वयन के 6 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत 6 वर्ष में देश के गरीब नागरिकों को बड़ी और गंभीर बीमारियों से उबरने और निरोग रहने की जो शक्ति मिली है, वो किसी संजीवनी से कम नहीं है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में लगभग 4 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। प्रदेश के एक करोड़ 8 लाख परिवारों को योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक 45 लाख प्रकरणों में उपचार सहायता भी दी जा चुकी है। मध्यप्रदेश योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के लाखों परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।
योजना में जुड़ते नए आयाम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों को इस उपयोगी योजना का वृहद स्तर पर लाभ दिलवाया है। देश के करोड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित कर चुकी इस योजना का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा। आयुष्मान भारत – जन आरोग्य योजना के माध्यम से लाभान्वित होने वाले व्यक्तियों का दायरा बढ़ रहा है। अब इस महत्वपूर्ण योजना में नया आयाम जुड़ रहा है, जिसके लिए बुजुर्ग जन अपना आशीर्वाद भी प्रधानमंत्री को दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस योजना के संचालन से असंख्य परिवारों को बीमारियों के इलाज पर होने वाले बड़े खर्च से भी बचाया जा सका है। ऐसे लाभान्वित परिवार मोदी जी के आभारी रहेंगे। राज्य सरकार का संकल्प है कि मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक नागरिकों को अवश्यकता होने पर योजना का लाभ प्राप्त हो।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…