खंडवा-बुरहानपुर रेलखंड पर सागफटा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर पटाखे रखने के मामले में एक को किया गिरफ्तार

खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा-बुरहानपुर रेलखंड पर सागफटा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर (पटाखे) रखने के मामले में आरपीएफ ने 38 वर्षीय मोहम्मद शाबिर को गिरफ्तार किया है। उस पर रेलवे के डेटोनेटर चुराने का प्रकरण दर्ज किया गया है। सेना की विशेष ट्रेन को डिरेल करने का षड्यंत्र रचने की आशंका के चलते रेलवे व इबी, एनआइए, एटीएस जैसी जांच एजेंसियां मामले की गहन पड़ताल में जुटी हैं। आशंका जताई जा रही है कि यदि ट्रैक पर रखे गए 10 डेटोनेटर की दूरी कम होती और सभी एक साथ रखे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अब रेलवे द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि एक्सपायर डेटोनेटर शाबिर के पास कहां से पहुंचे और सेना की विशेष ट्रेन के नीचे इन्हें लगाने का उसका उद्देश्य क्या था। न्यायालय ने सोमवार को गैंगमैन मोहम्मद शाबिर को 25 सितंबर तक आरपीएफ को रिमांड पर सौंपा है। रेलवे के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि गैंगमैन मोहम्मद शाबिर से पूछताछ में घटना का सच सामने आ सकेगा। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि शाबिर के संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

सिमी का गढ़ रहा है खंडवा
मध्य प्रदेश का खंडवा जिला प्रतिबंधित संगठन सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया) का गढ़ व अन्य इस्लामिक आतंकी संगठनों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। आरोपित मोहम्मद शाबिर के इसी जिले का निवासी होने से एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। बताया जाता है कि देशभर में रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ और ट्रेनों को डिरेल करने की कोशिशों के कारण रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

6 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

6 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

7 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

7 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

7 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

7 hours ago