CG: एकलव्य विद्यालय के रिक्त सीटों में प्रवेश आवेदन 30 तक

बलौदाबाजार । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों में प्रवेश  हेतु 30 सितम्बर 2024 संध्या 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास बलौदाबाजार -भाटापारा के कक्ष क्रमांक 86 में जमा किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 7वीं में 1 बालक एवं 1 बालिका, कक्षा 8वीं में 3 बालक एवं 1 बालिका, कक्षा 9वीं में 3 बालक एवं 3 बालिका तथा कक्षा 11वीं में 8 बालक एवं 6 बालिका  हेतु सीट रिक्त है। आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान या सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के सूचना पटल क़ा अवलोकन किया जा सकता है।

See also  ग्वालियर-झांसी बायपास पर 109 करोड़ होंगे खर्च, ब्लैक स्पॉट खत्म करने बनेंगे 3 अंडरपास-फ्लाईओवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *