पुलिस वाहन से कूदकर कैदी फरार

बस्तर।  जिले में पुलिस जवानों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर गाड़ी का दरवाजा खोल 2 कैदी फरार हो गए हैं।

हालांकि, कुछ ही देर के अंदर एक को तो पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा कोर्ट से जगदलपुर की जेल लाया जा रहा था। इसी बीच परपा थाना के पास इन्होंने ये करतूत की है।

दरअसल, इनमें से एक का नाम समीर खान है तो वहीं दूसरा अनस खान है। ये दोनों दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। करीब डेढ़ से 2 महीने पहले बस्तर जिले की पुलिस ने इन्हें बाइक चोरी करने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

See also  CG : आधी रात गांव में घुसा हाथियों का झुंड, मची चीख-पुकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *