छत्तीसगढ़

CG: विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्य प्रीति कमार ने कक्षा 12वीं के मेरिट में बनाया स्थान

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 2023-24 बोर्ड परीक्षा का फाइनल स्थाई मेरिट सूची जारी कर दिया गया है। प्रतिवर्ष अनुसार विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग का भी मेरिट लिस्ट जारी किया गया है। जिसमें विकासखंड छुरा अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल पीपरछेड़ी की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी प्रीति कमार पिता मोहन राम कमार ने 75.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में जगह बनाई है। जिले में निवासरत पीवीटीजी कमार परिवार के बच्चे द्वारा प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में स्थान हासिल करना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश से जारी पांच विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट में गरियाबंद से कुमारी प्रीति के चयन पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बधाई दी है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा है कि विशेष पिछड़ी जनजाति कमार संवर्ग से प्रीति का मेरिट लिस्ट में स्थान बनाना गर्व का विषय है। साथ ही यह इस बात का परिचायक भी है की विशेष पिछड़ी जनजातियों में अब शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी जनजाति संवर्ग के विद्यार्थी मेरिट में अपना स्थान बनाकर गरियाबंद जिले का परचम लहरा चुके हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की मुख्य मेरिट सूची में भी गरियाबंद जिले से दो छात्रों ने स्थान बनाया है, इनमें से कुमारी मोनिशा साहू ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर गरियाबंद जिले का नाम रोशन किया है। कुमारी प्रीति की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी ए.के सारस्वत, डीएमसी केएस नायक, गौरव गरियाबंद के नोडल श्याम चंद्राकर, मनोज केला, एडीपीओ बुद्ध विलास सिंह, प्रभारी सहायक संचालक एडी पैकरा ने भी बधाई देते हुए प्रीति कमार की उज्जवल भविष्य की कामना की है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

6 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

6 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

6 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

6 hours ago