भिलाई । वैशाली नगर थाना अंतर्गत वैकुंठ धाम में वहां के लोगों ने एक आटो को सरकारी चावल की तस्करी करते पकड़ा है। आटो में 22 कट्टा चावल लोड था। आटो चालक मनीष कुमार साव ने बताया कि वो सूरज साव के कहने पर इस चावल को जेवरा सिरसा स्थित गायत्री राइस मिल में बेचने जा रहा था।
छत्तीसगढ़ प्रदेश छात्र पालक संघ का प्रदेश अध्यक्ष नजरुल खान ने बताया कि जो चावल पकड़ा गया है वो वैकुंठधाम क्षेत्र लाया जा रहा था। वहां पर सूरज साव और नवीन सिंह नाम के दो युवकों का गोडाउन है। वहां सरकारी दुकान से चावल खरीदकर डंप किया जाता है। इसके बाद इसे ऑटो में लोड करके मिल में भेज दिया जाता है।
चावल लोड करके ले जाते हुए मनीष कुमार साव को वहां के लोगों ने पकड़ा है। इसके बाद वो लोग उसे वैशाली नगर थाने लेकर आए। यहां पर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। इसके बाद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों के विरोध को देखते हुए टीआई ने खाद्य विभाग को फोन किया। खाद्य निरीक्षक चंद्रकांत बघेल वैशाली नगर थाने पहुंचे। उन्होंने चालक मनीष कुमार साव का बयान दर्ज किया।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…