शाजापुर
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक नदी में नहाते समय आठ और दस साल के दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को शाम करीब चार बजे जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मालीखेड़ी गांव में हुई।
सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि नहाते समय दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को एक महिला ने नदी में शव तैरता देखकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
अधिकारी ने बताया कि दोनों नाबालिगों को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…