अगस्त महीने में भोपाल रेल मंडल ने की बंपर कमाई, बेटिकट यात्रियों से 1.89 करोड़ रुपए की वसूली की

भोपाल
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल ने बेटिकट यात्रियों से खूब कमाई है। रेलवे के खजाने में बिना टिकट सफर कर रहे लोगों से खटाखट रुपए आए हैं। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल रेल मंडल के स्टेशनों पर नियमित चेकिंग की गई है। इसका नजीजा यह हुआ कि रेल मंडल की कमाई बढ़ गई है। अगस्त 2024 में सिर्फ भोपाल रेल मंडल ने 1.89 करोड़ रुपए की कमाई की है।

38,000 से अधिक मामले सामने आए

अगस्त 2024 में की गई टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 18,373 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया और बतौर जुर्माना सहित रुपए 1,06,28,115 वसूल किया गया। अनियमित टिकट यात्रियों के 19,646 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया और बतौर जुर्माना सहित रुपए 82,57,130 वसूल किया गया। इसी प्रकार बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने के 198 मामले पकड़े गए, जिनसे रुपए 38,385 वसूला गया।

1.89 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई

वहीं, 01 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक की गई टिकट जांच के दौरान बिना टिकट/अनियमित टिकट और बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करने के पकड़े गए कुल 38,217 मामले से रेलवे को रुपए 1,89,23,630 राजस्व की प्राप्ति हुई।

रेलवे ने की अपील

इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि ऑनलाइन वेटिंग टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट पर भी यात्रा के लिए अनुमति नहीं है। स्टेशन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

7 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

7 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

7 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

7 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

7 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

8 hours ago