डॉ ठाकुर की जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाई गई

धार
1 जुलाई को प्रसिद्ध  चिकित्सक एवं समाजसेवी,गरीबो के मसीहा,स्व.डॉ मनोहर सिंह ठाकुर की 79 वी जयंती के अवसर पर डॉ मनोहर सिंह ठाकुर सेवालय ट्रस्ट के द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाई गई।इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा  गरीब को भोजन का वितरण करते हुए सेवालाय क्लिनिक पर निःशुल्क रोगियों का उपचार करते हुए सेवा की गई।साथ ही सार्वजनिक हटवाड़ा समिति के द्वारा डॉ ठाकुर के चित्र पर माल्यापर्ण कर मिठाई वितरित कर मनाया गया ।समिति एवं ट्रस्ट द्वारा जयंती और डॉक्टर्स डे होने से  सेवालाय क्लिनिक पर सेवा दे रहे डॉ अभिषेक वैद्य का भी सम्मान किया गया ।

इस अवसर परमुख्य रूप से समिति सरंक्षक मुन्नालाल जी राठौड़, पूर्व पार्षद अशोक राठौड़, ईश्वर ठाकुर,अध्यक्ष विनीत खत्री,अक्षत निगम जी, सुधीर विचारे, उपाध्यक्ष विष्णु राठौड़, सोनु राठौड़ सचिव सोनु शर्मा, नीलू मानकर,भय्यू राठौड़, अजय राठौड़ राहुल तिवारी,सुमित नारमदेव ,रमेश सोनी,बाबू लाल माली,उदय राम पटेल,प्रखर सिंह ठाकुर,आदि की उपस्तिथि में मनाया गया ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुनालाल जी राठौड़ ने,डॉ ठाकुर  को गरीबो,दिन दुःखियों का मसीहा बताते हुए उनकी सेवाओ पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी ईश्वर सिंह ठाकुर वं आभार ट्रस्ट अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने किया। उक्त जानकारी ट्रस्टी विनीत खत्री ने दी।

See also  भोपाल मेट्रो के 500 मीटर दायरे में TDR का नया खेल, बढ़ेगी निर्माण क्षमता; रहवासियों की चिंता बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *