इंदौर की महिला ने पति पर लगाया अननैचुरल सेक्स का आरोप ,5 लोगों पर केस दर्ज

इंदौर
इंदौर की महिला ने कानपुर में रहने वाले पति और ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पति के वहशीपन की कहानी उसने पुलिस को बताई। शादी के बाद कानपुर में सुहागरात पर होटल ले जाकर ओरल और अननैचुरल सेक्स किया। बाथरूम में कैमरा लगाकर उसके न्यूड वीडियो भी बनाए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपए की मांग करने लगा। जब ससुर को पति की हरकत बताई तो, उसने भी जबरदस्ती की। सास और ननद को सबकुछ पता होने के बावजूद उसे चुप रहने के लिए धमकाती रही।

इंदौर की पॉश कॉलोनी में रहने वाली 30 साल की महिला डेढ़ साल से पति की हरकतों को झेल रही थी। परेशान होकर वह इंदौर अपने मायके आई और परिवार को आपबीती बताई। जिसके बाद वकील से बात की और लसूड़िया पुलिस थाने में शिकायती आवेदन दिया। महिला पुलिस ने पति, ससुर समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर मामला कानपुर पुलिस को सौंपा है।

दहेज में 40 तोला सोना, लग्जरी कार और सामान दिया
TI ज्योति शर्मा के मुताबिक महिला ने पति के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। उसने बताया है कि 10 दिसंबर 2018 को इंदौर के एक गार्डन में उसकी शादी कानपुर निवासी युवक से हुई थी। पिता ने दहेज में 40 तोला सोना, लग्जरी कार समेत अन्य सामान दिया था। पति उसे सुहागरात के लिए कानपुर की एक होटल में ले गया। यहां उसने अननैचुरल और ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया। पति ने कई बार सेक्स टॉय का भी इस्तेमाल किया। वह दर्द से तड़पती रही। इसके बाद भी लंबे समय तक पति की ऐसी हरकतें जारी रहीं। ससुर को पूरी बात बताई तो उन्होंने प्रेग्नेंट करने की बात कहकर बहू को कमरे में धक्का दिया और अश्लील हरकतें कीं।

सास-ननद से शिकायत की तो धमकाया
महिला ने पति की हरकतों की शिकायत सास और ननद से की तो वो भी चुप रहने के लिए धमकाने लगीं। महिला ससुरालवालों से परेशान होकर पिता से बात की और इंदौर लौट आई। उसका कहना है कि शादी के बाद खरीदे गए कुछ सोने के जेवर मिलाकर करीब 90 तोला सोना ससुराल वालों के पास है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

17 minutes ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

21 minutes ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

24 minutes ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

32 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

35 minutes ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

38 minutes ago