सर्चिंग पार्टी पर नक्सली हमला,पुलिस की जवाबी कार्रवाई भागे नक्सली

बालाघाट

बालाघाट के लांजी क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। पुलिस पार्टी पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे देवरबेली पुलिस चौकी क्षेत्र के केराडेही के जंगल में हॉकफोर्स की टीम पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग गए।

एसपी समीर सौरभ ने बताया कि नक्सलियों ने पीछे से फायरिंग कर अटैक करने का प्रयास किया। पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग करते हुए नक्सलियों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस के दबाव में और पुलिस फायरिंग से भयभीत होकर नक्सली छत्तीसगढ़ सीमा से लगे जंगल में भाग गए। दोनों तरफ से किसी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है।

See also  रेलवे स्टेशन पर कचरा फेंकना या थूकना पड़ेगा महंगा, देना होगा 1000 रुपये जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *