विन्ध्य में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएँ: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विन्ध्य में प्राकृतिक संसाधन भरपूर हैं। यहाँ अधोसंरचना का तेजी से विकास हुआ है। विन्ध्य में औद्योगिक विकास की प्रबल संभावनाएं हैं। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित रीजनल इन्वेस्टर्स कॉनक्लेव से पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कमिश्नर कार्यालय सभागार रीवा में आगामी माह में प्रस्तावित रीजनल इन्वेस्टर्स कॉनक्लेव की तैयारियों की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा और शहडोल संभाग के सभी जिलों में उद्योगों की स्थापना के लिए पर्याप्त जमीन, पानी की उपलब्धता और पर्याप्त संख्या में श्रमिक उपलब्ध हैं। यहाँ निवेश करने वाले उद्यमियों को हर संभव सहायता दी जाएगी। यहाँ के वनों में हजारों औषधीय पौधे उपलब्ध हैं। वनोपज संग्रहण समितियों के माध्यम से इनका संग्रहण किया जा रहा है।बाणसागर बांध का निर्माण पूरा होने तथा संभाग भर में नहरों से सिंचाई की सुविधा मिलने से कृषि में तेजी से विकास हुआ है। कृषि आधारित उद्योगों की अपार संभावना है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों की खेती और उद्यानिकी फसलों से विन्ध्य के किसानों का भाग्य चमकेगा।

कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि इन्वेस्टर्स मीट के लिए लगातार तैयारियाँ की जा रही हैं। सभी जिलों में औद्योगिक विकास केन्द्रों के निर्माण के लिए लगभग एक हजार हेक्टेयर जमीन सुरक्षित कर ली गई है। औद्योगिक विकास के लिए पाँच हजार हेक्टेयर जमीन का भूमि बैंक बनाया जा रहा है। संभाग में पाँच नए औद्योगिक केन्द्र विकसित किए जा रहे हैं। एमपीडीआईसी के कार्यकारी निदेशक यू.के. तिवारी ने इन्वेस्टर्स मीट की तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक में बालाजी वेपर्स के प्रतिनिधि उमंग पटेल, पतंजलि ग्रुप के प्रतिनिधि संजीव जुत्सी तथा वैद्यनाथ ग्रुप के धीरेन्द्र गुप्ता ने विन्ध्य में निवेश के संबंध में अपने अनुभव साझा किये। अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अपर कमिश्नर अरूण परमार, वन मण्डलाधिकारी अनुपम शर्मा, कृषि महाविद्यालय के डीन संत कुमार त्रिपाठी, डीन आयुर्वेद कालेज दीपक कुलश्रेष्ठ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

8 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

8 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

8 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

8 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

8 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

8 hours ago