औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रभारी मंत्री तोमर

औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रभारी मंत्री तोमर

ऊर्जा मंत्री तोमर ने आज रात के समय शिवपुरी में कई स्थानों पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे

मंत्री तोमर ने जिला चिकित्सालय विद्युत सबस्टेशन और रैन बसेरा का लिया जायजा

शिवपुरी
ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आज रात के समय शिवपुरी में कई स्थानों पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने जिला चिकित्सालय, विद्युत सब स्टेशन और रैन बसेरा का निरीक्षण किया।

प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण करते हुए वहां मरीजों से चर्चा की और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड सहित अन्य वार्डों का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन को अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। सभी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और मरीजों के साथ सही व्यवहार रखें। उन्होंने जिला चिकित्सालय में साफ सफाई का भी जायजा लिया और गंदगी देख प्रभारी मंत्री ने स्वयं सफाई की। स्वच्छता का संदेश देते हुए अस्पताल प्रबंधन और सफाई कर्मियों को सख्त निर्देश दिए। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ वातावरण के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए गंदगी नहीं रहना चाहिए। सफाई कर्मी प्रतिदिन अपनी ड्यूटी के समय सक्रियता से साफ सफाई पर ध्यान दें।

उन्होंने शिवपुरी रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया और रैन बसेरा में अन्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश एसडीएम शिवपुरी को दिए। प्रभारी मंत्री अपने रात्रि विजिट के दौरान विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण करने भी पहुंचे। उन्होंने 132 केवी सबस्टेशन का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से चर्चा की और निर्देश दिए कि विद्युत संबंधी शिकायत नहीं मिलना चाहिए। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले, यही हमारा उद्देश्य है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री ने मौके पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखें। अस्थाई पुलिस चौकी में निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: tomar

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

41 minutes ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

56 minutes ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

1 hour ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

2 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

2 hours ago