CG : टाइल्स मिस्त्री को वाहन ने लिया चपेट में, मौत

जांजगीर-चांपा । जिले के बिर्रा मुख्य मार्ग पर कैप्सूल वाहन बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है और वाहन को जब्त किया है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार शुक्रवार की दोपहर को बिर्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चक्के के नीचे आ गया। मृतक की पहचान बोरसी निवासी नारायण चंद्रा के रूप में हुई है, जोकि टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। टाइल्स मिस्त्री घर से काम को लेकर बिर्रा की ओर जा रहा था। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं कैप्सूल वाहन को लेकर चालक मौके से भाग निकला, जिससे बम्हनीडीह पुलिस की सहायता से पकड़ा गया। चालक के खिलाफ बिर्रा थाने में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  CG : जिले में 7 परिवहन सुविधा केंद्रों की होगी स्थापना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *