लड्डू प्रसादम विवाद को मंत्री विजयवर्गीय ने बताया सनातन पर खतरा, सभी देवालयों के लिए की यह मांग

इंदौर
देश भर में इस समय तिरुपति बालाजी का लड्डू प्रसादम विवाद जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, तो वहीं इसको लेकर नेताओं के भी नित नए बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी प्रसादम विवाद पर मीडिया से चर्चा करते हुए इसे सनातन पर खतरा बताया है। उन्होंने इसे सनातन धर्म पर कुठाराघात और षड्यंत्र बताया है। वहीं, इसके साथ ही साथ उन्होंने देश भर के देवालयों में बंटने वाले प्रसाद की जांच करने की भी मांग की है। बता दें कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान यज्ञ समारोह में शामिल होने प्रदेश की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे थे, जहां उन्होंने इस तरह का बयान दिया है।

खंडवा के धार्मिक तीर्थ नगरी ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में बीते 20 दिन से लगातार विश्व में शांति की स्थापना के लिए महामृत्युंजय जाप यज्ञ अनुष्ठान किया जा रहा था, जिसका गुरुवार को अंतिम दिन था। इस दिन यज्ञ विधि में घी की पूर्णाहुति देने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओंकारेश्वर पहुंचे हुए थे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और संतों के बीच मंत्री ने मंत्रोच्चार करने के साथ ही यज्ञ वेदी में पूर्णाहुति देकर विधि- विधान से अनुष्ठान को संपन्न कराया, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए लड्डू प्रसादम विवाद को लेकर भी चर्चा की।

खंडवा की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बालाजी लड्डू प्रसादम विवाद को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि विशेषकर तिरुपति बालाजी के प्रसादम में जिस प्रकार से हरकत हुई है, उससे सभी सनातन धर्मी आहत हैं। और मुझे लगता है कि सभी सरकारों को इस पर सोचना चाहिए कि कुछ लोग षड्यंत्र पूर्वक सनातन धर्म को भ्रष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। तो इसके लिए कुछ न कुछ सावधानी की आवश्यकता है और हर सरकार को इसके लिए कुछ करना चाहिए।

मंत्री विजयवर्गीय ने इसे सनातन पर खतरा बताते हुए कहा कि अभी जो श्री तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में जांच के बाद जो नॉनवेज पदार्थ पाए गए हैं, यह सनातन धर्म पर कुठाराघात है। एक षड्यंत्र है। उन्होंने देश के सभी राज्यों में देव स्थानों में बंटने वाले प्रसादों की जांच होने की भी मांग की। हालांकि, इसके बाद जब पत्रकारों ने आदि गुरु शांकराचार्य जी की 108 फीट ऊंची बहुधातु की मूर्ति को लगे एक वर्ष बीतने और इस दौरान वहां एक ईंट भी नहीं लगने का कारण उनसे पूछा और उन्हें बताया कि एकात्म धाम का पोजेक्ट तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बनाया हुआ था। तब इस प्रश्न के उत्तर में मंत्री विजयवर्गीय ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा अधिकारियों की बैठक लेकर काम…

17 minutes ago
रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी…

20 minutes ago
CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…

41 minutes ago
CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…

45 minutes ago
CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…

45 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…

49 minutes ago