CG : आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप… 

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है. जिले के मनोरा आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य आर बी निराला पर नाबालिग छात्राओं समेत एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस मामले के सामने आते ही कलेक्टर ने आरोपी प्राचार्य को शो कॉज नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है.

बता दें, प्राचार्य पर आरोप है कि उसने शिक्षक दिवस के दिन दो नाबालिग छात्राओं को अपने चेंबर में बुलाकर अश्लील गाने पर डांस कराया. इसके साथ ही उन्हें गलत तरीके से छूने और आपत्तिजनक बातें कहने का भी आरोप है. पीड़िताओं का आरोप है कि प्राचार्य आर बी निराला नाबालिग छात्राओं को चॉकलेट देकर बाहर मिलने बुलाता था.

वहीं प्राचार्य पर लगे इन गंभीर आरोपों के प्रशासनिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बादज प्राचार्य को हटाकर मूल शाला में वापिस भेज दिया गया है. अब कलेक्टर के कारण बताओ नोटिस का जवाब उन्हे 3 दिन के अंदर देना होगा, हालांकि इस मामले में प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने की आशंका जताई जा रही है.

See also  बाल चौपाल से बदली बच्चों की जिंदगी, शिक्षा से दूर 21 बच्चों ने थामा स्कूल का रास्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *