सिंगरौली
प्रदेश में नागरिको के शिकायतों के त्वारित एवं संतुष्टि से निराकरण हेतु राज्य शासन द्वारा 181 सीएम हेल्प लाईन का संचालन किया जा रहा है। सीएम हेल्प लाईन के माध्यम से नागरिको द्वारा अपनी समस्याओ के तुरंत निराकरण हेतु शिकायत दर्ज कराई जाती है। जिसका संबंधित विभाग द्वारा निराकरण किया जाता है। अगस्त माह की राज्य स्तर पर जारी होने वाली सीएम हेल्प लाईन रैकिंग में निगम आयुक्त श्री डी.के शर्मा के नेतृत्व में 94.33 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया l जिसके चलते कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा अगस्त माह में जारी सीएम हेल्प लाईन की रैकिंग में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त करने पर बधाई दी l
उन्होंने कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन (181) में दर्ज शिकायतों का आपके द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निराकरण कराया जा रहा है। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा नगर निगमों की श्रेणी, अंतर्गत सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माह अगस्त 2024 में 94.33 प्रतिशत वेटेज स्कोर प्राप्त कर ’A-ग्रेड’ के साथ प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए आपको एवं नगर निगम सिंगरौली में सी.एम. हेल्पलाइन का कार्य कर रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई । और में आशा करता हु कि भविष्य में आप सभी इसी निष्ठा व समर्पण से आगे भी कार्य कर अपने निकाय को उत्कृष्ट स्थान पर रखेंगे।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…