शहडोल
 जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी गांव के पास कार दुर्घटना में दो सरकारी शिक्षकों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत बहरौलिया उम्र 42 निवासी नौढि़या ब्यौहारी और लक्ष्मीकांत पटेल उम्र 40 निवासी मनटोला ब्यौहारी अपने दो और साथियों के साथ कार क्रमांक एमपी 53 सीए 3843 में बैठकर ब्यौहारी जा रहे थे, तभी जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी के पास सुबह तकरीबन 11 बजे उनकी कार पेड़ से टकरा गई जिसके चलते श्रीकांत और लक्ष्‍मीकांत की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक श्रीकांत और लक्ष्मीकांत बुढ़ार जनपद में मतदान डयूटी करने के बाद स्ट्रांग रूम में सामग्री जमा कराकर अपनी कार से वापस ब्यौहारी लौट रहे थे। इनके साथ राजकिशोर पटेल और रामसुशील पटेल दोनों शिक्षक निवासी ब्यौहारी भी कार में बैठे थे । यह दोनों भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलने पर जयसिंहनगर थाना प्रभारी विनय गहरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *