CG : नक्सली कैंप को CRPF और DRG जवानों ने किया ध्वस्त

सुकमा । गुरुवार सुबह जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत चिंतावागू नदी किनारे सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल पर अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सल डम्प सामान एवं विस्फोटक सामान को बरामद किया गया। सभी जवान सुरक्षित हैं।

बुधवार को सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी ग्राम बोटेलंका, एरनपल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान नक्सलियों के पीएलजीएल बटालियन एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों से चिंतावागू नदी के किनारे सुबह से रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल से अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामाग्रियों एवं विस्फोटक सामान को बरामद किया गया। मुठभेड़ में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर , 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 204 कोबरा वाहिनी एवं 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम शामिल रही। इलाके में सर्चिंग जारी है एवं सभी जवान सुरक्षित है

See also  CGPSC घोटाला: चेतन बोरघरिया के खाते में 170 लेनदेन से जमा हुए ₹66.64 लाख, ED जांच में बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *