पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि की वजह से करीब 100 गांव में सोयाबीन की फसल खराब, परेशान किसान, शासन से मदद मिलनी चाहिए

भोपाल
जिले में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि की वजह से करीब 100 गांव में सोयाबीन की फसल खराब हो गई है। कुछ गांव में स्थिति यह है कि खेतों में जलभराव है। ऐसे में सोयाबीन की नई फसल फिर से अंकुरित होने लगी है। परेशान किसान विधायक, जिला पंचायत सदस्य सहित अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि उनको शासन से मदद मिलनी चाहिए। अब जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सर्वे कराने के लिए पत्र लिखा है। इससे पहले विधायक विष्णु खत्री भी पत्र लिखकर मांग कर चुके हैं।जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर का कहना है कि फसल का सर्वे किया जाना चाहिए, जिससे किसानों को नुकसान के हिसाब से मुआवजा मिल सके।

70 प्रतिशत फसल हुई खराब
जिले के खितवास, जूना पानी,बागापुरा, निदानपुर, चाटाहेड़ी बबचिया, तलैया शाह, बरखेड़ा याकूब, डूंगरिया, धतुरिया, दोहाया, सोहाया आदि गांवों में अतिवृष्टि का असर ज्यादा है।अतिवृष्टि की वजह से 70 प्रतिशत फसल खराब हो गई है। दाना अंकुरित हो गया है। ऐसे में इसकी किसानों को कोई कीमत नहीं मिलेगी।

विनय मेहर ने बताया कि जब खेतों में जाकर देखा तो कई खेतों में पानी भरा मिला। इस कारण किसान फसल की कटाई नहीं कर सके। यह फसल गल गई है। जिन खेतों में पानी नहीं है, वहां लगातार वर्षा की वजह से सोयाबीन का दाना अंकुरित हो गया। कहीं फलियों में दाना दागी या सिकुड़ गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…

3 minutes ago
CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…

6 minutes ago
CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…

8 minutes ago
CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

15 minutes ago
CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के…

20 minutes ago
CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामलाधमकी देकर आधी राशि मांगने का…

22 minutes ago