छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : रीवागहन में सीएमएचओ ने उल्टी-दस्त के प्रकरणों की ली जानकारी

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रीवागहन में उल्टी-दस्त के मरीज मिलने पर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर सर्वे कर उल्टी-दस्त के मरीजों की जानकारी ली गई। 

मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, जिला सर्वेलेंस अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदकिशोर टंडन ने ग्राम रीवागहन में घर-घर सर्वे कर उल्टी दस्त के प्रकरणों की जानकारी ली। डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया  कि ग्राम रीवागहन में अब तक कुल 20 उल्टी-दस्त के मरीज मिले हैं, जिनमें से सभी मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी, देखभाल एवं उपचार मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में किया जा रहा है। सभी मरीजों के  स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण चिकित्सा सहायक आनंद बांसोड़, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता  द्वारा पूरे गांव का भ्रमण एवं सर्वे कर सभी लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा दवाइयों का वितरण किया गया। ग्रामीणों को पानी को उबाल कर पीने तथा ताजा व गर्म भोजन करने की सलाह दी गई। उन्होंने गांव में निगरानी एवं सूचना तंत्र को प्रभावी करने के लिए सभी मैदानी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। उल्टी-दस्त के मरीज मिलने पर मितानिनों की टीम को त्वरित सूचना देने कहा गया है। गांव में स्वास्थ्य अमले द्वारा शिविर भी लगाया गया है। जिससे कोई भी नया मरीज मिलने पर तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी रैपिड टीम को क्रियाशील किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : संघर्ष पर जीत की उड़ान : दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में संभाग में मारी बाजी…

CG : संघर्ष पर जीत की उड़ान : दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में संभाग में मारी बाजी…

कोण्डागांव । कठिन संघर्ष और अटूट हौसले के दम पर कोण्डागांव की श्रवण दिव्यांग बेटी…

2 minutes ago
CG : पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर…

CG : पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर…

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ…

5 minutes ago
CG : ई-केवाईसी में लापरवाही, बस्तर के 81 हजार से ज्यादा राशन हितग्राहियों पर संकट…

CG : ई-केवाईसी में लापरवाही, बस्तर के 81 हजार से ज्यादा राशन हितग्राहियों पर संकट…

जगदलपुर । बस्तर जिले में राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी नहीं कराना अब भारी पड़…

10 minutes ago
CG : इंश्योरेंस क्लेम में कमीशन मांगने का आरोप, नारायणपुर में टीआई गिरफ्तार…

CG : इंश्योरेंस क्लेम में कमीशन मांगने का आरोप, नारायणपुर में टीआई गिरफ्तार…

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस और इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के…

18 minutes ago
राजनांदगांव : विशेष लोक अदालत के माध्यम से 38 मामलों का किया गया निपटान…

राजनांदगांव : विशेष लोक अदालत के माध्यम से 38 मामलों का किया गया निपटान…

217 मामलों की सुनवाई की गई राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य…

25 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मितानिनों को किया सम्मानित…

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मितानिनों को किया सम्मानित…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 मितानिनों को…

27 minutes ago