अनूपपुर
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.सी. गुप्ता के निर्देशानुसार शनिवार 05 अक्टूबर को जिले के शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय पटनाकला में नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 एवं पाक्सो अधिनियम, 2012, मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य विषय पर कानूनी जानकारी देने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री राम कृष्ण सोनी, विद्यालय के प्राचार्य श्री विपिन कुमार एक्का, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधान के संबंध में जानकारी देते हुए अधिनियम अंतर्गत अपराध, अपराध की शिकायत, विशेष न्यायालय की स्थापना आदि से बच्चों को अवगत कराया। शिविर में कैरियर काउंसलिंग और नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया।
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कवायद शुरू हो गई है. पद के लिए कई…
भोपाल मध्यप्रदेश में मानसून की औपचारिक एंट्री भले ही अभी नहीं हुई हो, लेकिन प्रदेश…
पीएम आवास योजना से कच्चे घर की चिंता हुई दूर बरसात में टपकती छत से…
जिला प्रशासन उठाएगा बारसे रोशन के पढ़ाई का पूरा खर्च रायपुर, छत्तीसगढ़ के अति-वनांचल (सुकमा) जिले…
होनहार को पंख सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस…
20 जून तक आवेदन आमंत्रित रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति…