महिला पुलिस बल द्वारा वाहन रैली निकाल कर महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

डिण्डौरी
महिलाओं व बालिकाओं के विरूद्ध घटित हो रहे, अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिण्डौरी पुलिस द्वारा 03.10.2024 से 12.10.2024 तक जागरूकता कार्यक्रम "अभिमन्यु" अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत  05.10.2024 को महिला पुलिस बल डिण्डौरी द्वारा वाहन रैली निकाल कर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया । रैली का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया । रैली के माध्यम से पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी द्वारा डिण्डौरी शहर में स्थापित प्रतिमा स्थलों , सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलो एवं गरबा स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थों का जायजा लेते हुये। महिलाओं की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये, साथ ही पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारो एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गयी । पुलिस द्वारा उक्त स्थलों में महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा संबंधी हेल्प लाईन नंबरो के बैनर लगवाये गये, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारो की जानकारी हो सकें ।

 रैली में पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी  जगन्नाथ  मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक ( महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ ) डिण्डौरी पुरूषोत्तम मरावी , थाना प्रभारी कोतवाली  गिरवर सिंह उइके, थाना प्रभारी यातायात   सुभाष उइके, प्रभारी रक्षित केन्द्र अभिनव राय के साथ–साथ थाना-कोतवाली, थाना-यातायात, महिला थाना एवं पुलिस लाईन में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहें ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, तैलीय सदन का किया लोकार्पण रायपुर. उप मुख्यमंत्री…

2 minutes ago
CG : सुई-धागे से बदली तकदीर : विशाखा मंडल बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : सुई-धागे से बदली तकदीर : विशाखा मंडल बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

स्व सहायता समूह से मिला संबल, हुनर बना रोजगार और पहचान रायपुर , कभी परिवार…

7 minutes ago
CG : बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

CG : बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अवैध उत्खनन मार्ग ध्वस्त, दो वाहन जब्त रायपुर , बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन…

11 minutes ago
राजनांदगांव : दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बच्चों की नैसर्गिक क्षमता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास हो रहा अभिव्यक्त : डॉ. रमन सिंह…

राजनांदगांव : दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बच्चों की नैसर्गिक क्षमता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास हो रहा अभिव्यक्त : डॉ. रमन सिंह…

लक्ष्य बनाकर चलें और मेहनत एवं लगन से करें पढ़ाई राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

24 minutes ago
राजनांदगांव : कम बारिश में भी धान की अच्छी फसल का मंत्र…

राजनांदगांव : कम बारिश में भी धान की अच्छी फसल का मंत्र…

कतार बोनी और नैनो डीएपी राजनांदगांव । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अद्यतन दीर्घावधि…

30 minutes ago
सुशासन तिहार में आज सीएम साय, जन समस्या निवारण शिविर पहुंचकर परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

सुशासन तिहार में आज सीएम साय, जन समस्या निवारण शिविर पहुंचकर परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों…

31 minutes ago