जैतवारा स्टेशन पर एक बड़ी लापरवाही, कोच छोड़कर आधा किमी तक दौड़ गया कामायनी एक्सप्रेस का इंजन

जबलपुर
जबलपुर रेल मंडल में लगातार हो रही लापरवाही से रेल हादसे बढ़ गए हैं। एक बार फिर मंडल की सीमा में आने वाली जैतवारा स्टेशन पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जैतवारा स्टेशन में मुंबई होकर बनारस जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस के इंजन से कोच को जोड़ने वाली कपलिंग खुल गई और इंजन, रैक छोड़कर 500 मीटर तक आगे बढ़ गया।
ड्राइवर ने इंजन वापस लाकर रैक से जोड़ा

जब ट्रेन के ड्राइवर को इसका पता चला तो उसने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया। इस लापरवाही से हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों का तनाव बढ़ गया। तत्काल ड्राइवर ने ट्रेन के इंजन को वापस आधा किलोमीटर वापस लाकर रैक से उसे जोड़ा। इससे यात्रियों के बीच भी हड़कंप की िस्थति बन गई।
जैतवारा व हाटी स्टेशन के पास कपलिंग खुली

मुंबई से चलकर सतना जैतवारा होते हुए बनारस जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस की जैतवारा व हाटी स्टेशन के पास कपलिंग खुल गई थी, जिससे इंजन के आगे बढ़ जाने से हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म और ट्रेन के यात्रियों को जैसे ही इसकी खबर लगी, उन्होंन तत्काल टीटीई और अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी।
पायलट को इसकी भनक भी नहीं लगी

कामायनी एक्सप्रेस रात को हाटी और जैतवारा के बीच किलोमीटर नंबर 1195/05 पर पहुंची ही थी कि गाड़ी में लगे पावर कार की कपलिंग अचानक खुल गई और पायलट को इसकी भनक भी नहीं लगी। ट्रेन के डिब्बे कुछ दूर चलकर आगे रूक गए। ट्रेन गार्ड को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने तुरंत पायलट को सूचित किया तब कहीं जाकर इंजन को पीछे लाकर कपलिंग को जोडा गया। इस घटना में ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रही।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

8 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

8 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

8 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

8 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

8 hours ago