रायगढ़। जेल में हर साल नवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल भी करीब 50 कैदी और बंदी रोजाना मां दुर्गा का व्रत रख रहे हैं। जेल के अंदर ही पूजा-पाठ और भजन कीर्तन किया जा रहा है। नवरात्रि शुरू होने से पहले जेल प्रबंधन ने कैदियों से व्रत और पूजा को लेकर बात की, जिस पर कई कैदियों ने सहमति जताई। इसके बाद पहले दिन 8 महिलाओं और 78 पुरुषों ने व्रत रखा। दूसरे दिन 44 पुरुष कैदियों ने व्रत रखा और माता रानी की पूजा की। इसके अलावा तीसरे दिन में 8 महिलाएं और 45 पुरुषों ने नवरात्रि का उपवास रखा था। इससे पूरा जेल परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया है। बताया जा रहा है कि बंदी सुबह उठकर मां दुर्गा की आराधना में जुट जाते हैं। बताया जा रहा है कि बैरक में बंदियों को पूजा पाठ के लिए मां दुर्गा की तस्वीर उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे पूजा कर सके। ऐसे में बंदियों ने बैरक में मां दुर्गा की तस्वीर को रखकर और ज्योत जलाकर आराधना कर रहे हैं।साथ ही जेल में कैदी और बंदी भजन कीर्तन कर रहे हैं। इस दौरान बंदी खुद के किए गए अपराधों की मां दुर्गा से क्षमा मांग रहे हैं। साथ ही साथ घर परिवार के लिए मनोकामना भी मांग रहे हैं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में…
जांच समिति ने छात्रों की कमजोर तैयारी को बताया कारण, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव…
रायपुर. पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर सीएम विष्णुदेव साय ने हमला…
विशेष लेख सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम जनभागीदारी से साकार…
गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन…
कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत, हर दिन आंगनबाड़ी…