धार में नर्मदा नदी में गिरी यात्रियों बस, अब तक 12 शव निकाले गए

धार

धार में बड़ा हादसा हो गया। धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर पड़ी। बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। अब तक 12  शव निकाले जा चुके हैं। बस में इंदौर-पुणे के कई लोग सवार थे। धामनोद के खलघाट में बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में गिरी। यह पुल पुराना बताया जा रहा है।

बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। ब्रिज से ओवरटेक करने में बस अनियंत्रित होकर गिरी। बस में 55 यात्री थे। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

हादसा आगरा – मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है।

See also  CM डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के घर किया भोजन, बहनों से बंधवाई राखी और बच्चों को दिया स्नेह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *