छत्तीसगढ़

CG : अष्टमी पर आज आधी रात को निकलेगी खप्पर, सौ साल पुरानी परंपरा को देखने जुटेंगे हजारों श्रद्धालु…

कवर्धा। क्वांर नवरात्रि की अष्टमी को आधी रात नगर के मां दंतेश्वरी चंडी मंदिर से खप्पर निकलेगी. ऐसी मान्यता है कि खप्पर के निकलने से किसी भी प्रकार की कोई भी आपदा, बीमारी नगर में प्रवेश नहीं कर पाती, वहीं नगर में सुख, शांति समृद्धि बनी रहती है. इस अवसर के लिए 1000 से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है.

कवर्धा रियासत के राजा महिपाल द्वारा स्थापित मां दंतेश्वरी की महिमा आज भी देखने को मिल रही है. मंदिर में आज भी खप्पर की परंपरा कायम है. साल में केवल एक बार क्वांर नवरात्रि में ही दंतेश्वरी मंदिर से खप्पर निकलती है. जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचेंगे. हर साल 50 हजार से अधिक की संख्या में खप्पर देखने श्रद्धालु पहुंचते हैं.

जानकारों का कहना है कि दंतेश्वरी मंदिर से खप्पर निकले जाने की परंपरा सौ साल से भी ज्यादा पुरानी है. वहीं शहर के ही मां चंडी मंदिर से 25 साल और मां परमेश्वरी मंदिर से बीते करीबन 15 साल पहले खप्पर निकालने की परंपरा शुरू हुई, जो आज पर्यन्त बरकरार है. मुख्य पंडा एक हाथ में तलवार और दूसरी में जलते हुई खप्पर लेकर नगर भ्रमण को निकलते हैं.

चंडी मंदिर को लेकर मान्यता रही है कि देवी की यह प्रतिमा पहले इतवारी पंडा की कुल देवी थी, जो झोपड़ी में विराजमान थी, बाद में मोहल्लेवासियों ने इसे वर्तमान स्थान पर स्थापित किया. इतवारी पंडा शुरू से चंडी मंदिर से खप्पर लेकर निकलते हैं. उनके आगे मंदिर से दो पंडा चलते हुए रास्ते का बाधा को हटाते जाते हैं.

kgnews

Recent Posts

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

23 minutes ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

33 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

43 minutes ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

53 minutes ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

56 minutes ago
अधिक तापमान में रखें सभी नागरिक स्वास्थ्य का ध्यान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अधिक तापमान में रखें सभी नागरिक स्वास्थ्य का ध्यान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रीष्मकाल के दौरान प्रदेश में बढ़े हुए तापमान और…

1 hour ago