हाथरस में मध्यप्रदेश के 7 कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, 6 की मौत

 हाथरस

मध्यप्रदेश के 7 कांवड़ियों को उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक डंपर ने रौंद दिया। 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 ने अस्पताल में दम तोड़ा। ये सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर लौट रहे थे। मृतक कांवड़िये ग्वालियर के उटीला थाना इलाके के बांगीपुरा गांव के रहने वाले थे। हादसे में 1 घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में जबर सिंह (28), रनवीर सिंह (30), मनोज पाल सिंह (30), रमेश पाल (30), नरेश पाल (45) और विकास की मौत हुई है। हाथरस ​​​​​​DM रमेश रंजन ने सभी मृतक कांवड़ियों के परिजन को 1-1 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

CM योगी ने जताया दुख

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 कांवड़ियों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए।

 

हाथरस जिले के सादाबाद थाना इलाके के हाथरस-आगरा मार्ग के बढार चौराहा पर यह हादसा हुआ. जहां पर शनिवार रात करीब 2.30 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़ियों के एक जत्थे को रौंद दिया. इस दुर्घटना में 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी डॉक्टर से प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया.

कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक युवक ने बताया जाता है कि उनके साथी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे. दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए. जिन्होंने मौके पर राहत कार्य शुरू करवाया.

See also  परमाणु ऊर्जा सेक्टर में उतरेगा अदाणी ग्रुप! बीना-निगरी में प्लांट की संभावनाएं तलाश रही कंपनी

आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि हादसे में घायलों को तुरंत अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. वहीं, मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उधर, दुर्घटना करने वाले ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है. उसे शीघ्र पकड़ लिया जाएगा.

पता हो कि इस समय सावन का महीना चल रहा है. इस माह में कांवड़ यात्राएं चलती हैं. उत्तर प्रदेश के सभी गंगा घाटों से कांवड़िया गंगा नदी का पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने स्थानों के शिवालयों पर जाते  हैं. मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के आदेश पुलिस प्रशासन को दे रखे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *