मौसम चाहे जैसा हो, प्रतिदिन पौधा लगाने का क्रम जारी रहेगा : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार होती बारिश के बीच स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, नीम, करंज और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मौसम चाहे जैसा हो, प्रतिदिन पौधा लगाने का क्रम जारी रहेगा। संयुक्त राष्ट्र में पर्यावरण कार्यक्रमों के कार्यकारी निदेशक रहे एरिक सॉल्हिम, साऊथ अफ्रीकन टूरिज्म की हब प्रमुख सुनेलिसवा नकानी तथा इंडिया टुडे ग्रुप के सौरभ द्विवेदी भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया पीपल छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। इसका उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

 

See also  मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को विश्वस्तरीय संरक्षण एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *