CG : पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 16 को बंटेगी जड़ी-बूटी वाली खीर प्रसादी

राजनांदगांव, मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में शरद पूर्णिमा पर 16 अक्टूबर को जड़ी-बूटी युक्त खीर प्रसादी का भक्तों को वितरण किया जाएगा।

शरद पूर्णिमा पर लोक कला मंच स्वर धारा की प्रस्तुति होगी। आयोजन समिति शरद पूर्णिमा मनाने तैयारियों में जुटी है। बर्फानी सेवाश्रम समिति के सदस्यों ने बताया आशिर्वादक राष्ट्रीय संत बर्फानी दादा के आशीर्वाद से संस्था द्वारा क्वांर नवरात्र के बाद शरद पूर्णिमा के दिन भक्तों को जड़ी-बूटी युक्त खीर वितरण करते हैं।

विभिन्न रोगों को ठीक करने में इस खीर का महत्व है। स्वांस, दमा व अस्थमा पीड़ितों को जड़ी-बूटी युक्त खीर प्रसाद का निशुल्क वितरण किया जाएगा। लोक कला मंच स्वर धारा की भी प्रस्तुति होगी। संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि जनकल्याण के तहत पिछले 27 वर्षों से दुर्लभ जड़ी बूटियां एकत्रित कर पौराणिक मान्यताओं अनुसार जड़ी बूटी युक्त खीर प्रसादी तैयार कर स्वांस, दमा व अस्थमा पीडितों को ब्रम्हमुहूर्त में वितरित की जाती है। इस वर्ष संस्था द्वारा 30 हजार से अधिक पीडितों के लिए खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। राजनांदगांव. मां पाताल भैरवी के दर्शन करते दर्शनार्थी।

चंद्रकला से प्राप्त अमृत से भक्तों के लिए तैयार होगी खीर प्रसादी शरद पूर्णिमा की रात चंद्रकला से प्राप्त होने वाली अमृतरूपी प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क वितरण किया जाता है। पीडितों से पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। पीडितों को प्रसाद ग्रहण करने से 6 घंटा पूर्व व बाद में नहीं सोने का आग्रह किया गया है। संस्था के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, गुरुचरण सिंह छाबड़ा, महेन्द्र लुनिया, दामोदर अग्रवाल, कमलेश सिमनकर, संतोष खंडेलवाल, सूरज जोशी, आलोक जोशी, लीलाधर सिंह, कुलबीर छाबड़ा, संजय खंडेलवाल, योगेन्द्र पांडे, मनीष सहित अन्य सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

See also  CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *