हाथरस में कांवड़ियाें मौत ,परिजनों लगाया जाम, 25-25 लाख की आर्थिक सहायता की मांग

 ग्वालियर
 हरिद्वार से कांवड़ भरकर ग्वालियर आ रहे कांवड़ियों का एक दल यूपी के हाथरस में सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आइजी अलीगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दाेनाें घायलाें काे उपचार के लिए आगरा पहुंचाया गया। यहां उपचार के दाैरान एक गंभीर मरीज की माैत हाे गई। जिस डंपर ने कांवड़‍ियों को कुचला वो भी ग्वालियर के ठाकुर ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है, पुलिस ने चालक प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया है। डंपर गिट्टी सिकंदराराऊ में गिट्टी खाली कर वापस ग्वालियर लौट रहा था।

उधर मृतकाें के शव उटीला पहुंचे ताे स्वजनाें का गुस्सा भड़क उठा। स्वजनाें ने शवाें काे बड़ागांव हाइवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी माैके पर पहुंच गए हैं

See also  धमतरी : तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *