शिवपुरी
शिवपुरी के बस स्टैण्ड पर एक आरोपित ने आठ साल की मासूम के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि शुरुआत में आरोपित की पहचान नहीं हुई थी। लेकिन बाद में बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटनाक्रम के मुताबिक शिवपुरी बस स्टैण्ड पर भितरवार क्षेत्र के मजदूर रुके हुए हैं। इन्हीं मजदूरों के परिवार की एक 8 वर्षीय बालिका बस स्टैंड पर ही थी। तभी बसों की सफाई करने वाले युवक ने चाकू की नोक पर बालिका को एक तरफ ले गया और उसे धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका की हालत खराब हो गई। आरोपित मौके से फरार हो गया।
स्वजनों ने गंभीर हालत में बालिका को पहले पुलिस के पास फिर अस्पताल ले गए। बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि पहले आरोपित का पता नहीं चला। लेकिन पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को दबोचा और बच्ची के सामने उनकी परेड कराई। तब बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…