मुरैना। मध्य प्रदेश में मुरैना शहर के इस्लामपुरा इलाके के एक मकान में शनिवार को विस्फोट हो गया, जिससे मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। उसके आसपास के तीन मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट के बाद मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और नगर निगम का दल मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
हलांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस वजह से हुआ है। मोहल्ले के कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि मकान में पटाखे बनाए और स्टोर किए जाते थे, जिनमें आग लगने से विस्फोट हुआ है।
जानकरी अनुसार इस्लामपुरा में रहने वाले गजराज राठौर के मकान में आज शनिवार दोपहर को विस्फोट हुआ, जिससे उनका मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गजराज के बगल के दो मकान और पीछे बना एक अन्य मकान भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विस्फोट के बाद मकान के मलबे में एक महिला और एक बच्चे सहित कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के एक घंटे बाद भी किसी को मलबे से बाहर नहीं निकाला जा सका था। प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है ताकि बचाव अभियान में तेजी लाई जा सके।
इस्लामपुरा में विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मोहल्ला हिल गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धमाका इतना भयानक था कि ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। कई मकानों में धमाके के कारण दरारें भी आ गई हैं।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…