मध्यप्रदेश

CG : विस्फोट के बाद जमींदोज हुआ मकान, कई लोग फंसे, रेस्क्यू जारी…

मुरैना। मध्य प्रदेश में मुरैना शहर के इस्लामपुरा इलाके के एक मकान में शनिवार को विस्फोट हो गया, जिससे मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। उसके आसपास के तीन मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट के बाद मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और नगर निगम का दल मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

हलांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस वजह से हुआ है। मोहल्ले के कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि मकान में पटाखे बनाए और स्टोर किए जाते थे, जिनमें आग लगने से विस्फोट हुआ है।

जानकरी अनुसार इस्लामपुरा में रहने वाले गजराज राठौर के मकान में आज शनिवार दोपहर को विस्फोट हुआ, जिससे उनका मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गजराज के बगल के दो मकान और पीछे बना एक अन्य मकान भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।  

विस्फोट के बाद मकान के मलबे में एक महिला और एक बच्चे सहित कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के एक घंटे बाद भी किसी को मलबे से बाहर नहीं निकाला जा सका था। प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है ताकि बचाव अभियान में तेजी लाई जा सके।

इस्लामपुरा में विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मोहल्ला हिल गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धमाका इतना भयानक था कि ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। कई मकानों में धमाके के कारण दरारें भी आ गई हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

7 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

7 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

7 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

7 hours ago