CG : ठंडार के शिविर में 239 शिक्षकों और स्काउट-गाइड को प्रशिक्षण दिया गया

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

नर्मदा | शासकीय हाई स्कूल ठंडार में राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। सात दिवसीय शिविर में जिले के विभिन्न स्कूलों के 239 शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्काउड गाइड को प्रशिक्षण दिया गया। अंति​म दिन पूर्व विधायक कोमल जंघेल का सम्मान किया गया। शिविर में रोज सुबह 5 से रात 10 बजे तक गतिविधियां कराई गई।

स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, स्काउट गाइड की आधारभूत तत्व, स्काउट गाइड आंदोलन की जानकारी दी। इतिहास, बायां हाथ मिलना, गांठें ध्वज शिष्टाचार, मार्च फास्ट के बारे में बताया। बीपी 6 व्यायाम, मैपिंग, दिशा ज्ञान, लेसिंग के बारे में जानकारी दी।

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: आबकारी हेड कांस्टेबल को गृह जिले बिलासपुर में पोस्टिंग देने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *