नशामुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश और जिला श्रेणी में दतिया को मिला प्रथम पुरस्कार

भोपाल

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र खटीक से आज चण्डीगढ़ में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण प्रतीक हजेला ने नशामुक्त भारत अभियान में राज्यों में मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन और जिलों में दतिया के लिये प्रथम पुरस्कार ग्रहण किया। पुरस्कार वितरण चण्डीगढ़ में केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित ड्रग तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में हुआ। पंजाब के राज्यपाल विजय सापला, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर भी मौजूद थे।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के लिये देश में 272 जिलों को चिन्हित किया गया है। इसमें मध्यप्रदेश के चयनित 15 जिलों रीवा, जबलपुर, भोपाल, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, नीमच, इंदौर, उज्जैन, दतिया, नर्मदापुरम, मंदसौर, नरसिंहपुर, रतलाम, सागर और सतना में अभियान का संचालन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश और दतिया को यह पुरस्कार राज्यों और जिलों में नशामुक्ति के लिये किये गये कार्यों के आकलन के आधार पर विजेताओं का चयन करने के बाद दिया गया।

 

See also  मध्यप्रदेश में बाघों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *