ग्वालियर में कबाड़ा व्यापारी के घर रात 3 बजे बदमाशों ने डकैती डाली, पत्नी, बच्ची को रस्सी से बांधकर की लूटपाट

ग्वालियर

ग्वालियर में एक कबाड़ा व्यापारी के घर मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात 3 बजे बदमाशों ने डकैती डाली। छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को पहले तो बंधक बनाया, इसके बाद सभी को अलग-अलग कमरों में बंद कर पूरे घर में लूटपाट की।

घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किशनबाग की है। यहां रहने वाले शाकिर खान के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2.30 से 3 बजे वे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। घर में पांच नकाबपोश बदमाश घुस आए। बदमाशों ने उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। पत्नी रुखसार और बच्ची को भी रस्सी से बांध दिया।

घर से 4 लाख रुपए कैश और गहने लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने पर व्यापारी ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग व्यापारी के घर पहुंचे और उन्हें, उनकी पत्नी और बच्ची की रस्सियां खोलीं।

एक बदमाश ने पकड़ा, दूसरे ने कट्‌टा अड़ाया

पुलिस पूछताछ में कारोबारी शाकिर खान ने बताया कि बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे, इस बीच वे टॉयलेट करने के लिए उठे, सबसे पहले एक बदमाश ने उन्हें पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने कट्‌टा अड़ा दिया। तीसरे बदमाश ने पूछा- पैसे कहां रखे हैं। डर की वजह से उन्हें बता दिया कि पैसे घर में इस जगह रखे हैं। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें, पत्नी और बच्ची को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया।

शाकिर का कहना है कि जो पैसे बदमाश ले गए, वो पत्ती के उठाए थे। दिवाली के चलते कबाड़ की खरीद और बिक्री काफी तेजी से बढ़ रही थी, इसी के कारण उन्हें कबाड़ा खरीदने के लिए और भी पैसों की जरूरत थी।

पुलिस बोली- मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच की जा रही है

बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि थाने का बल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पूछताछ में जो घटनाक्रम कबाड़ा कारोबारी बता रहा है, वो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: loottop-news

Recent Posts

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

11 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

12 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…

12 hours ago
महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

भोपाल  कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…

12 hours ago