राज्यपाल पटेल को भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य संरक्षक के रूप में पहनाया स्कार्फ

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का विश्व स्कार्फ दिवस पर भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य संरक्षक के रूप में बैज तथा स्कार्फ पहना कर अभिनंदन किया गया। राजभवन में विश्व स्कार्फ दिवस पर मनाया गया।

राज्यपाल ने प्रतिज्ञा का वाचन भारत स्काउट एंड गाइड मध्यप्रदेश के राज्य सचिव राजेश प्रसाद मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों को करवाया।

पत्रिका भेंट की

राज्यपाल पटेल को राज्य सचिव ने भारत स्काउट एंड गाइड संगठन द्वारा प्रकाशित पत्रिका "बालचर रवि" की प्रति भेंट कर संगठन की जानकारी दी। भारत स्काउट एंड गाइड मध्यप्रदेश के राज्य आयुक्त (कब) डी.एस. राघव, राज्य आयुक्त (रोवर) राजीव जैन, राज्य संगठन आयुक्त (ग्रामीण) श्रीमती सी.के. उपाध्याय, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) डी.पी. मिश्रा तथा राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) बी.एल. शर्मा भी मौजूद थे।

 

See also  एमपी के स्कूलों में बदलेगा मिड-डे मील मेन्यू, बच्चों को मिलेगा भुट्टे का कीस और दाल-बाफला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *