CG : दीपोत्सव अयोध्या में 25 लाख से ज्यादा दीपक जलाकर बनेगा एक नया रिकॉर्ड

लखनऊ, रामनगरी अयोध्या में बुधवार को आठवीं बार दीपोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए रामनगरी को पूरी तरह से सजाया गया है। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को तकरीबन 20 घंटे यही पर रहेंगे। रामपथ पर देश भर आए कलाकार अपना मंचन करेंगे। इसके बाद राम कथा पार्क पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान के स्वरूपों के राज्याभिषेक करेंगे और शाम को राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। जारी कार्यक्रम के मुताबिक राम की पैड़ी पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें लेजर शो इमेज प्रोटेक्शन शो है। मुख्यमंत्री दूसरे विश्व रिकॉर्ड के भी साक्षी होंगे। 1100 अर्चक एक साथ मां सरयू की आरती उतारेंगे। सरयू पुल से आतिशबाजी का विशेष शो भी लोग देख पाएंगे। इसके बाद पहली बार 500 ड्रोन के साथ विशेष शो और फ्लेम शो का भी दर्शन आनंद ले सकेंगे।

https://jantaserishta.com/national/deepotsav-a-new-record-will-be-created-by-lighting-more-than-25-lakh-lamps-in-ayodhya-3613980
See also  स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *