छत्तीसगढ़

CG : सड़क सुरक्षा नियम से टाले जा सकते हैं सड़क हादसे…

रायपुर, हर साल हज़ारों लोग सड़क हादसे का शिकार होते हैं। कभी कोई हँसता खेलता परिवार सड़क हादसे की वजह से उजड़ जाता है, तो कभी कोई माँ अपनी संतान खो देती है। सड़क हादसे कभी ख़ुद की गलती, कभी दूसरे की लापरवाही से होते हैं। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए राज्योत्सव मेला स्थल में लगे शिल्प ग्राम में स्टे फिट विथ मी नामक संस्था ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक उम्दा प्ले किया गया। अंतर विभागीय अग्रणी संस्था है ये। जिसमें अलग अलग क्षेत्र के लोग जुड़े हैं। प्ले में सहज तरीक़े से सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट, स्पीड नियंत्रण, मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने, एकाग्रता, नशे में वाहन ना चलाने का संदेश दिया गया। शिल्प ग्राम में मज़े से स्थानीय शिल्पियों के उत्पादों की ख़रीदी करते लोग सहसा ठिठककर प्ले को देखने लग गये। प्ले का भरपूर आनंद लेते हुए लोग सोचने पर मजबूर हो गये कि वास्तव में अक्सर सड़क हादसे टाले का सकते हैं अगर हम ख़ुद सचेत , जागरूक रहें।

 प्ले करने वाले लोग विविध क्षेत्र से हैं। इस पूरे प्ले को संचालित कर रहे अतिरिक्त महानिदेशक और संयुक्त आयुक्त सड़क सुरक्षा श्री संजय शर्मा। उनके साथ इंजीनियर, ब्यूटिशियन, सिविल सेवा एस्पिरेंट, गृहिणी, मार्केटिंग मैनेजर सब मिलकर लोगों को प्ले के ज़रिये जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। इन सबका यही कहना है कि अगर हमारे प्ले से कुछ लोग भी जागरूक हो कर वाहन चलायें और सड़क के नियमों का पालन करें तो हमारे अभियान के उद्देश्य की पूर्ति हो जाएगी।

kgnews

Recent Posts

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल  राजधानी में महिला सुरक्षा के दावों के बीच एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई…

22 minutes ago
MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे…

27 minutes ago
बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के…

30 minutes ago
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

10 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

10 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

10 hours ago