छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पटरी पार क्षेत्र में खेल, शिक्षा और अनुशासन के प्रति जागरूकता अभियान

  • भावी महिला सब इंस्पेक्टरों का युवाओं को मार्गदर्शन
  • रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा खेल अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित

राजनांदगांव, पटरी पार क्षेत्र के चिखली स्कूल में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विशेष खेल अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इस समारोह में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हाल ही में घोषित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में चयनित भावी महिला सब इंस्पेक्टर मनीषा ग्वाल, हर्षा वर्मा, दीपशीखा सिन्हा और पद्मिनी यादव को पटरी पार क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सम्मानित किया गया।

नवनियुक्त सब इंस्पेक्टरों ने अपने उद्बोधन मे खिलाड़ी बच्चों को प्रेरणा देने के साथ-साथ खेल में अनुशासन और समर्पण का महत्व बताया। इन्होने बच्चों के साथ अपनी जीवनी को साझा करते हुए विषम परिस्थितियों मे भी लगन व समर्पण के साथ मेहनत करने की बात कही और जय हिन्द, वन्दे मातरम जैसे देशभक्ति नारे लगवाकर बच्चों मे नये ऊर्जा का संचार जागृत किया ।

समारोह का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना और उन्हें समाज में खेल एवं शिक्षा के महत्व का संदेश देना था। क्षेत्र के नागरिकों के इस उद्देश्य के प्रतिपूर्ति के लिए पटरी पार क्षेत्र के चीखली स्कूल मे प्रतिदिन सुबह पाँच बजे से साढ़े छः बजे तक बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं कोच मृणाल चौबे के द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर खेल और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके और वे अपने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर घनिष्ठा साहू एवं पुष्पीता साहू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, श्रेया लारिया एवं मोनिष्का को बेस्ट अपकमिंग प्लेयर, तृषा रामटेके, पूर्णिमा राजपूत, एकता राजपूत, बृजेश एवं पीयूष रजक को बेस्ट अनुशाषित प्लेयर तथा प्रकृति सिंह चौहान को बेस्ट एजुकेटेड प्लेयर के खेल अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

महिला सब इंस्पेक्टरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों को अनुशासन, दृढ़ संकल्प और समर्पण के गुणों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ी बच्चों ने महिला सब इंस्पेक्टरों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और उनसे प्रेरणा ली। इस तरह के आयोजन से खेल और सामाजिक क्षेत्र में युवा पीढ़ी को प्रोत्साहन मिलता है और उन्हें जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर गुरु शैलेन्द्र तिवारी, ललित नायडू, सुनील साहू, सुरेश डेकाटे, सलीम कुरैशी,दीपेश चौबे,संतोष साहू,अब्दुल कादिर कुरैशी, बोधन साहू, शिवा चौबे, भागवत साहू, हेमचंद साहू, रोशन सुखदेवे, बृजलाल नेताम, पप्पू रामटेके, कृष्णा निषाद, चंदा साहू, संतोष ठाकुर, आशुतोष लारिया सहित बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

सरगुजा । सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों…

27 seconds ago
CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

रायपुर। सरोना फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिससे दुर्ग…

5 minutes ago
CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

17 minutes ago
CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

बस्तर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते…

21 minutes ago
CG : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, पति और पत्नी घायल …

CG : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, पति और पत्नी घायल …

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पांडातराई मोड़ स्थित हाफ नदी के पास एक बार फिर बड़ा…

25 minutes ago
सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

 जबलपुर  हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को…

34 minutes ago