छत्तीसगढ़

CG : नकली बैंक गारंटी जमा कर राइस मिलर ने सरकार को लगाया चूना

बिलासपुर। गौरेला के चावल मिलर फकीरचंद अग्रवाल ने मार्कफेड में नकली बैंक गारंटी जमा कर एफसीआई के लिए कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा करने में राज्य सरकार को 21.50 करोड़ रुपये की चपत लगाई। इस धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद अग्रवाल ने पेंड्रा रोड के अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने कठोर टिप्पणी के साथ उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

फकीरचंद अग्रवाल ने जमानत अर्जी में कहा कि पुलिस उन्हें गैर-जमानती अपराध में गिरफ्तार कर सकती है। उनके व्यापारिक प्रतिद्वंद्वियों के मोबाइल पर यह जानकारी प्रसारित की जा रही है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जेल भेजा जाएगा। अर्जी में कहा गया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, पेंड्रा रोड ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है, जिससे उनकी कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे जाने की आशंका है। सुनवाई के बाद, अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए आदेश में टिप्पणी की कि आरोपी गंभीर प्रकृति के अपराध में संलिप्त है और जमानत मिलने पर साक्ष्यों के प्रभावित कर सकता है।

मालूम हो कि फकीरचंद अग्रवाल गौरेला के अंजनी गांव में ‘श्याम इंडस्ट्रीज’ नामक चावल मिल संचालित करते हैं। 3 जनवरी 2023 को उनके दो बेटों गोपाल कृष्ण और आशीष अग्रवाल के साथ भारतीय स्टेट बैंक पेंड्रा रोड के तत्कालीन शाखा प्रबंधक साइप्रियन टोप्पो के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। आरोप है कि इन व्यक्तियों ने कुल 23 फर्जी बैंक गारंटी, जिनकी कुल राशि 21.50 करोड़ रुपये है, जिला विपणन कार्यालय में जमा की और धान उठाया। इस दौरान कुल 61 बैंक गारंटी, जिनकी राशि 44 करोड़ रुपये है, जमा की गई। इनमें से 38 बैंक गारंटी क्षेत्रीय व्यापार कार्यालय, बिलासपुर द्वारा सत्यापित हुईं जबकि 23 फर्जी गारंटियों के आधार पर धान उठाने का मामला सामने आया। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले खरीफ वर्ष 2021-22 और 2022-23 में नकली बैंक गारंटी के माध्यम से धान उठाने की घटना सत्यापित पाई गई है। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपते हुए 2022-23 के धान खरीद सत्र में इन मिलों को डीओ न जारी करने और नियमों के अनुसार ब्लैकलिस्ट करने की अनुशंसा की है।

kgnews

Recent Posts

CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण शुरू : 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण शुरू : 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के…

1 minute ago
CG : बस्तर संभाग में शुद्ध पेयजल के लिए सघन क्लोरीनेशन अभियान, 28 हजार से अधिक हैंडपंप होंगे जीवाणुमुक्त

CG : बस्तर संभाग में शुद्ध पेयजल के लिए सघन क्लोरीनेशन अभियान, 28 हजार से अधिक हैंडपंप होंगे जीवाणुमुक्त

विशेष संधारण अभियान से लगभग तीन हजार हैंडपंपों की हुई मरम्मत  रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में…

5 minutes ago
CG : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

CG : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कैडेट्स, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प रायपुर, 12वें…

9 minutes ago
CG : योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग: ग्राम सखौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

CG : योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग: ग्राम सखौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रंगोली, प्रश्नमंच एवं योगाभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दिया गया स्वस्थ जीवन…

12 minutes ago
CG : जिला न्यायालय परिसर जशपुर में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

CG : जिला न्यायालय परिसर जशपुर में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से दिया गया स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग…

16 minutes ago
CG : 24 जून की ग्राम सभा बनेगी लाखों ग्रामीणों के पक्के आवास के सपनों की आधारशिला

CG : 24 जून की ग्राम सभा बनेगी लाखों ग्रामीणों के पक्के आवास के सपनों की आधारशिला

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस 2.0 सर्वे की अंतिम प्राथमिकता सूची पर होगा…

19 minutes ago