महासमुंद बागबाहरा एसडीएम उमेश कुमार साहू ने बताया कि आज 11 नवंबर को तहसीलदार कोमाखान और मंडी की टीम ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ के ग्राम भलेसर में रात के अंधेरे में एक बाड़ी में छिपाकर रखे गए ट्रक को पकड़ा गया। इस ट्रक में लगभग 350 कट्टे, यानी लगभग 120 क्विंटल धान लोड था, जिसे छत्तीसगढ़ लाकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।
टीम ने शाम 7:40 बजे इस ट्रक को जब्त कर लिया और आगे की कार्यवाही के लिए इसे थाना प्रभारी कोमाखान के सुपुर्द किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य धान के अवैध परिवहन को रोकना है। प्रशासनिक टीम ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि राज्य की आर्थिक स्थिति और स्थानीय किसानों के हित सुरक्षित रहें।
रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…
रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…
रायपुर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…